पीएम किसान की 22वीं किस्त : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह राशि शाम करीब 5:00 बजे असम के गुवाहाटी से किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। 22वीं किस्त के तहत भी देशभर के करोड़ों किसानों को 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में काफी मदद मिलती है।
पीएम किसान की 22वीं किस्त
इस बार किस्त जारी करने का कार्यक्रम असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। यहां से शाम 5 बजे एक क्लिक के जरिए प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती के लिए उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।
हालांकि किसानों के लिए यह जरूरी है कि उनका ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा हो और बैंक खाता आधार से लिंक हो। जिन किसानों का e-KYC या आधार लिंकिंग पूरी नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपना e-KYC जरूर पूरा कर लें।
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो 13 मार्च 2026 की शाम तक अपने बैंक खाते को जरूर चेक करें। यदि किसी कारण से राशि नहीं आती है तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी Beneficiary Status भी देख सकते हैं।